लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

99 किसानों को मिला फसल क्षति पूर्ति राशि

अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित अंबेडकरनगर के 99 किसानों को फसल क्षति के मुआवजे के रूप में ₹4,33,112 की सहायता राशि डीबीटी के जरिए बैंक खातों में भेजी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

1:अंबेडकरनगर के 99 किसानों को मिला फसल क्षति मुआवजा

2:किसानों के खाते में डीबीटी से भेजे गए ₹4.33 लाख

3:अतिवृष्टि-बाढ़ से प्रभावित किसानों को मिली राहत राशि

अम्बेडकरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर से प्रदेश में विगत समय में हुई अतिवृष्टि, अर्णव चक्रवात एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित किए जाने के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु (वित्त एवं राजस्व) की उपस्थिति रहे।
जनपद अम्बेडकरनगर में कृषि निवेश अनुदान के रूप में कुल 99 किसानों को कुल 22.4833 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल क्षति के सापेक्ष ₹4,33,112 की सहायता राशि/अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कराए गए फसल क्षति सर्वेक्षण के आधार पर पात्र कृषकों को कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराने की कार्यवाही की गई। तहसीलवार विवरण के अनुसार भीटी तहसील के 03 किसानों को 1.326 हेक्टेयर क्षेत्रफल के सापेक्ष ₹22,542, आलापुर तहसील के 24 किसानों को 4.4218 हेक्टेयर के सापेक्ष ₹79,457, जलालपुर तहसील के 40 किसानों को 6.5957 हेक्टेयर के सापेक्ष ₹1,56,387 तथा टांडा तहसील के 32 किसानों को 10.1441 हेक्टेयर क्षेत्रफल के सापेक्ष ₹1,74,726 की स्वीकृत सहायता राशि उनके खाते में प्रेषित हो गई।
इस प्रकार जनपद में कुल 99 कृषकों को 22.4833 हेक्टेयर फसल क्षति के सापेक्ष कुल ₹4,33,112 (चार लाख तैंतीस हजार एक सौ बारह रुपये) की धनराशि आपदा से प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत सहायता एवं कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों से आए कृषकों को सदस्य विधान परिषद द्वारा डेमोचक प्रदान किया गया तथा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment