अंबेडकरनगर । सुंदर लाल रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शक्ति बंधन’ विषय पर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।
प्राचार्या डॉ. नीमा वी.पी. के नेतृत्व में यह पदयात्रा नर्सिंग कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर पटेल नगर होते हुए जिला अस्पताल तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर ‘बेटा-बेटी एक समान’, ‘नारी का सम्मान, देश का सम्मान’, ‘नर-नारी एक शक्ति, तभी बनेगा भारत सशक्त’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
नर्सिंग कॉलेज की अध्यक्ष डॉ. जयन्ती चौधरी ने समस्त छात्रों को संदेश दिया की, “समाज के विकास के लिए नर और नारी दोनों का सशक्त होना आवश्यक है। नर्सिंग जैसे सेवा क्षेत्र में भी लैंगिक भेदभाव मिटाकर समान अवसर देना ही हमारा उद्देश्य है। आज की यह पदयात्रा इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।”
पदयात्रा में लगभग 160 नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रास्ते में आम नागरिकों को लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर सभी छात्र-छात्राओं ने समाज से भेदभाव मिटाने की शपथ ली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य माधुरी वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी रवि मनी चौधरी, प्रबंधक ऋषि पांडे, एवं कॉलेज के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।





