अंबेडकरनगर । महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज़ की छत से गिर कर मौत हो गई है । मौत छत से गिरने से हुई या फिर कूद कर उसने आत्म हत्या की है । यह स्पष्ट नहीं हो सका है । शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने छ सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक टांडा क्षेत्र के ग्राम गिलंटवा निवासी अनुराग वर्मा उर्फ रवि वर्मा पुत्र मेवालाल उम्र लगभग 26 वर्मा का एक पर ट्रैक्टर से गिरकर फैक्चर हो गया । जिसके इलाज के लिए बीते उन्नीस मई को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था । दूसरे मंजिल के वार्ड नंबर सात में रवि को भर्ती किया गया था ।
बीती रात्रि तकरीबन 11 बजे वार्ड से लगभग अस्सी मीटर दूर दवा वितरण काउंटर के सामने गिरा पड़ा मिला । रवि के गिरने की आवाज सुनकर आस पास सो रहे लोग जग गए । एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पास में ही वह सो रहा था । अचानक धम की आवाज हुई तो जग गया । देखा तो एक आदमी गिरा पड़ा है । थोड़ी ही देर में वह उठ कर बैठ भी गया । तब तक आस पास मौजूद सुरक्षा कर्मी उसे इमरजेंसी ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई । रवि वार्ड से निकल कर विकलांग पैर से इतनी दूर कैसे आया और वह रेलिंग लांघ कर गिरा या फिर कूद कर आत्महत्या कर ली इसका अभी खुलासा होना बाकी है ।
प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने हड्डी रोग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जावेद की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है । ये टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी ।
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज नशेड़ी था । रात में वह गिरा तो उसका इलाज हुआ । सिटी स्कैन की भी जांच कराई गई लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं दिखी। इलाज के दौरान सुबह तकरीबन छ बजे इसकी मौत हो गई ।





